लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें : सिंह
झुंझुनूं | जीवनमें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े, तभी सफलता हासिल होती है। यह बात अति. कोषाधिकारी बलबीर सिंह ने मंगलवार के एनएमटी कॉलेज में व्यक्तित्व विकास एवं कैरियर निर्माण व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता के रूप में कही।
उन्होंने बताया कि एकाग्रता सफलता की सीढी है। हर इंसान में योग्यता है। उसे असफलता से नहीं घबराना चाहिए बल्कि धीर, गंभीर और कड़ी मेहनत आगे बढ़ना चाहिए। युवा विकास केंद्र के संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने हर इंसान सफलता चाहता है।
इसे पाने के लिए समय प्रबंधन, कठोर मेहनत अनुशासन का बड़ा महत्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. जयलाल सिंह ने की। इस अवसर पर नवनियुक्त उप प्राचार्य प्रो. निहाल सिंह का भी स्वागत किया गया।