मनीषा बनी मिस फेयरवेल
झुंझुनूं | जेबीशाह गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को विदाई समारोह हुआ। फाइनल ईयर की छात्राओं को विदाई दी। इस अवसर पर मिस फेयरवेल स्पर्धा हुई। मनीषा ढाका मिस फेयरवेल चुनी गई। प्रथम रनरअप त्रिवेणी तथा द्वितीय रनरअप निशा रही। निर्णायक मंडल में शिखा पारीक, प्रियंका पायल महमिया रही। डॉ. सुलेखा शर्मा के निर्देशन में मंच संचालन आयुषी शर्मा ने किया। प्राचार्य डॉ. एसके सेवका ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।