पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के प्रति सरकार गंभीर नहीं : दुरूर्मिया

स्वाइन फ्लू के प्रति सरकार गंभीर नहीं : दुरूर्मिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़ | पूर्वचिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एमामुद्दीन अहमद खान उर्फ दुर्रुमिया ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार स्वाइन फ्लू के प्रति गंभीर नही है।

इसी का परिणाम है कि राज्य में कई लोगों की जान जा चुकी है। यहां फोर्ट में आए पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में कई जन कल्याणकारी योजनाओं सहित निशुल्क दवा वितरण योजना लागू की थी। वर्तमान में इनका सफल क्रियान्वयन नही हो रहा है। स्वाइन फ्लू जैसे रोग पर काबू पाने में यह सरकार विफल रही है।