पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात करोड़ का बजट मंजूर

सात करोड़ का बजट मंजूर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़| नगरपालिका का वर्ष 2015-16 का बजट सात करोड़ 87 हजार 707 रुपए का मंजूर किया गया है। बोर्ड की बुधवार को पालिकाध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पालिका की आय-व्यय पर चर्चा कर सर्वसम्मति से बजट का अनुमोदन किया गया। पालिका की आय बढ़ाने के लिए कस्बे में व्यवसायिक पट्‌टे जारी करने, कस्टोडियन की आवासीय भूमि को नगरपालिका के अधीन दिए जाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखने लंबित पट्‌टा पत्रावलियों का निस्तारण करने पर चर्चा हुई। कस्बे के सभी वार्डों में सड़क किनारे नालियां क्रॉसिंग बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में ईओ राघव सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मीदेवी बासिया, पार्षद श्यामसुंदर मंगल, राजकुमार चौमाल, बनवारीलाल बड़गुजर, कन्हैयालाल, रामस्वरूप बड़सीवाल, रघुवीरसिंह भालोठिया, नागरमल कटारिया, रामस्वरूप जांगिड़, अंगुरीदेवी, सोहनलाल आदि मौजूद थे।