भास्कर का तीसरा \"रू-ब-रू\' कल
झुंझुनूं . नगरपरिषद के नवंबर में प्रस्तावित चुनाव से पहले \\\"दैनिक भास्कर\\\' शहर के लोगों को घोषणा पत्र तय करने का एक मंच दे रहा है। \\\"रू-ब-रू\\\' कार्यक्रमों में प्रबुद्धजनों की सहभागीता से जनप्रतिनिधि शहर की जनता स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी को लेकर अपने सुझाव दे रहे हैं। इसी कड़ी में झुंझुनूं में तीसरा कार्यक्रम गुरुवार सुबह 11 बजे शहर के चूणा चौक स्थित पार्क में होगा। इसमें वार्ड 31 से 45 तक के पार्षद पांच साल की उपलब्धि रख सकेंगे। पिछले चुनाव में इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे जनप्रतिनिधि या आम वार्डवासी इनसे विकास कार्य को लेकर सवाल-जवाब कर सकेंगे। कार्यक्रम में शहर के आम लोग भी भविष्य के शहर में बुनियादी जरूरतों पर अपने सुझाव दे सकेंगे ताकि हमारा झुंझुनूं साफसुथरा होने के साथ स्मार्ट शहरों की श्रेणी में शामिल हो सके।