पोक्सो एक्ट में तीन गिरफ्तार
झुंझुनूं | सदरथाना पुलिस ने पोक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) एक्ट में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि खतेहपुरा निवासी लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुलोद कलां के सुमेर, किशोरपुरा के अनिल ड्योही के राजकुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश में कर रिमांड पर लिया है। उल्लेखनीय है कि खतेहपुरा निवासी एक व्यक्ति ने उसके भाई की बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का मामला सदर थाने में दर्ज कराया था।