यूथ एसोसिएशन की बैठक
झुंझुनूं| डॉ.अंबेडकर यूथ एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को हुई। सुनील गोरा ने कहा कि कई बार मांग के बावजूद हरिजन शब्द नहीं हटाया जा रहा है। समाज में कुरीतियों को दूर करने, अनुसूचित जाति पर अत्याचार रोकने, अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। हेमराज बाकोलिया, दीपेंद्र कुमार, यादवेंद्र दीवेश मंगल मौजूद थे।
बहुजनसंघर्ष दल का कार्यालय खुला
झुंझुनूं|बाकरामोड़ पर बहुजन संघर्ष दल के कार्यालय का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कपिल मेघवाल, विशिष्ट अतिथि महासचिव हनुमान आजाद, प्रदेश महासचिव रामेश्वर मेहरड़ा प्रदेश सचिव पवन कुमार थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप आलडिय़ा ने की।