हिंदी दिवस मनाया
झुंझुनूं | बड़ौदास्वरोजगार विकास संस्थान के सौजन्य से मंगलवार को हिंदी दिवस मनाया गया। निदेशक सुमेरसिंह कुलहरी ने बताया कि सामान्य हिंदी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता हुई। संचालन डॉ. विजयपाल त्रिलोटिया ने किया।
झुंझुनूं इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को हिंदी पखवाड़े के तहत कवि सम्मेलन हुआ। अध्यापक गोरधनलाल सैनी ने हास्य रचना खून चूसणी... सुनाकर सबको लोट-पोट कर दिया। उप प्रधानाचार्य सोमेश भारद्वाज ने भी रचना पेश की। संचालन विमला झाझडिय़ा नेहा अग्रवाल ने किया। वादविवाद स्पर्धा में विजेता लक्ष्य भारद्वाज छात्रा अभिशंषा का सम्मान किया गया।
अजाड़ी कलां के राजकीय बालिका माध्यमिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कविता पाठ में यशस्वी जांगिड़ ने पहला, मोनिका कुमारी ने दूसरा भावना जांगिड़ ने तीसरा स्थान बनाया। संचालन राजेंद्रसिंह भाटी ने किया। मुख्य अतिथि मनफूल सिंह थे जबकि अध्यक्षता रंगलाल पोद्दार ने की।
साक्षरतादिवस मनाया
नूआंके रामादेवी महिला पीजी कॉलेज में एनएसएस ने साक्षरता दिवस मनाया।
उपप्राचार्य डॉ. शहला सईद ने बताया कि शुभारंभ चेयरमैन शिशुपालसिंह पूनियां ने किया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी डॉ. रमाकांत शर्मा, कविता शर्मा, मनोज बागोरिया सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।