सफाई के लिए चलेगा अभियान
स्वच्छभारत सप्ताह में शहर की सफाई को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को नगर परिषद सभागार में बैठक हुई। एसडीएम भागीरथ शाख ने बताया कि स्वच्छ भारत सप्ताह में शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान रैलियां निकालकर शहरवासियों को सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर से शुरू हो रहे स्वच्छ भारत सप्ताह में पहले दिन सड़कों तथा नालियों की सफाई की जाएगी। 26 सितंबर को सरकारी कार्यालयों में, 27 को अस्पतालों में, 28 को शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों में सफाई होगी तथा 29 सितंबर को छात्र-छात्रों के माध्यम से सफाई जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में 30 सितंबर को चाय की थडिय़ों, ढाबों होटलों में सफाई की जाएगी। एक दो अक्टूबर को शहर में रैली निकालकर लोगों को सफाई करने के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में नगर परिषद सभापति खालिद हुसैन, आयुक्त राजेंद्र सीगड़, डीईओ-प्रारंभिक इंद्राज सिंह, एडीईओ सैकंडरी कमलेश तेतरवाल, आईसीडीएस के उप निदेशक विप्लव न्यौला आदि उपस्थित थे।
झुंझुनूं. नगरपरिषद में आयोजित बैठक में एसडीएम, सभापति, आयुक्त अन्य।