- Hindi News
- ग्राम सेवक नहीं तो काम कनिष्ठ लिपिक संभालेंगे
ग्राम सेवक नहीं तो काम कनिष्ठ लिपिक संभालेंगे
झुंझुनूं. किसीपंचायत में ग्राम सेवक नहीं है या तबादला हो गया तो अब पंचायत के कनिष्ठ लिपिक को उसका काम संभलाया जाएगा। अब तक ऐसी स्थिति में किसी नजदीकी पंचायत के ग्राम सेवक को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाता रहा है। इससे दोनों पंचायतों का काम प्रभावित होता और गड़बड़ियों की आशंका बढ़ जाती। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं उपशासन सचिव ने कनिष्ठ लिपिक को ग्राम सेवक का कार्यभार सौंपने संबंधी आदेश जारी किए हैं। जिले में वर्तमान में आठ पंचायत समितियां हैं। इनमें 288 पंचायतें हैं जबकि ग्राम सेवक 228 ही हैं। 60 पद खाली हैं।