झुंझुनूं | झांसा देकर पांच लाख रुपए हड़पने के दो अलग-अलग मामले कोतवाली थाने में दर्ज हुए हैं। पुलिस के अनुसार वार्ड 17, मोहल्ला खटीकान निवासी रवि खन्ना ने रिपोर्ट दी कि जनता कॉलोनी निवासी अनिल सहारण, नोएडा की एक कंपनी मानव रिवोल्यूशन के प्रबंधक विवेक सिंह ने झांसा देकर 4 लाख 30 हजार रुपए हड़प लिए।
इधर, तोगड़ा के वीरेंद्र सिंह ने अलसीसर हाल हमीरी रोड झुंझुनूं निवासी दिनेश कुमार के खिलाफ बीएससी की फर्जी डिग्री देकर 50 हजार रुपए हड़पने का मामला दर्ज कराया है।