पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह

रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़ | ग्रीनग्लोबल फाउंडेशन ने मंगलवार को चूणा चौक स्थित पाटोदिया गेस्ट हाउस में 41 वां रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 113 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। शिविर का उद्‌घाटन समाजसेवी कैलाश चोटिया ने किया। मित्तल ब्लड बैंक सीकर के डॉ. सुरेंद्रसिंह के नेतृत्व में टीम ने रक्त एकत्रित किया। रक्तदान के लिए 124 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया। संगठन के पुष्पेंद्रसिंह ने आभार जताया।

इन्होंनेकिया रक्तदान

पार्षदरहमतुल्ला जिंदरान, आरिफ चौहान, कैलाश जांगिड़, सूरजभान सैनी, मनीष सैनी, राकेश मीणा, मनोज मीणा, रसीद तगाला, हेमंत सैनी, सुरेश नारनौलिया, गोपाल शर्मा, गिरधारी लाल बुनकर, आसिफ, कयूम, इरफान जिंदरान, अदनान, कन्हैयालाल डूडी, चंद्रप्रकाश बुरड़क सहित विश्व भारती स्कूल, बनारसी देवी स्कूल, डूंडलोद विद्यापीठ, प्रेरणा स्कूल, विनायक अस्पताल, संस्कार पब्लिक स्कूल आदि संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने रक्तदान किया।