राठौड़, दिगंबरसिंह को ज्ञापनों की झड़ी
झुंझुनूं| चिकित्सामंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़, डॉ. दिगंबरसिंह तथा अजय किलक को विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन सौंपे। खेल विश्वविद्यालय संघर्ष समिति के रामनारायण, अशोक कुमार के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर दोरासर में चिन्हित भूमि पर जल्दी यूनिवर्सिटी शुरू कराने की मांग की। मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना महासंघ के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष कर्मवीर खीचड़ सचिव मुकेश गढ़वाल के नेतृत्व में समय वेतन भुगतान कराने, प्लेसमेंट एजेंसी की ओर से हो रहे शोषण को समाप्त करने की मांग की। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने नियमित करने 10 महीने का वेतन दिलाने की मांग की। पूर्व पार्षद रानी ठठेरा ने जनाना अस्पताल को बीडीके हॉस्पिटल में शिफ्ट नहीं करने की मांग की। राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष रामावतार चाहर के नेतृत्व में समायोजन के संबंध में ज्ञापन सौंपा। राजस्थान साक्षरता प्रेरक संघ ने निर्मला गोदारा के नेतृत्व में प्रेरकों को स्थायी करने की मांग की। काश्तकार सदस्य सहकारी समितियां के सदस्यों ने ज्ञापन में सहकारी समितियों से लोन लेने वाले किसानों को फसल बीमा का भुगतान समय पर कराने की मांग की।