झुंझुनूं . शारदीय नवरात्र गुरुवार से शुरू होंगे। इसकी पूर्व संध्या पर देवी मंदिरों को रंगबिरंगी रोशनी से सजा दिया गया है। शहर के प्रसिद्ध खेमीशक्ति मंदिर पर भव्य सजावट की गई।
यहां एक दो अक्टूबर को देवी की भक्ति पर आधारित कार्यक्रमों में प्रवासी दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। जिले के अन्य शक्तिपीठों पर भी नौ दिवसीय अनुष्ठान होंगे।