पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस दिवस पर कई कार्यक्रम

एनएसएस दिवस पर कई कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | राजस्थानपब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में बुधवार को एनएसएस दिवस मनाया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने अध्यक्षता की। कुरीतियां एवं अभिशाप विषयक स्लोगन प्रतियोगिता हुई। प्रबंध निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने कुरीतियां खत्म करने का आह्वान किया। न्यू राजस्थान बालिका पीजी कॉलेज में एनएसएस दिवस पर प्रश्नोत्तरी हुई। इसमें गार्गी टीम विजयी रही। प्राचार्य डीपी वर्मा, डॉ. सुभाग जाखड़, एनएसएस प्रभारी डॉ. सुमन बुगालिया आदि मौजूद थे। जेबी शाह गर्ल्स पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर हुआ। प्राचार्य डॉ. एसके सेवका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी दी। एनएसएस प्रभारी मारिया सैनी ने स्वयंसेविकाओं को श्रमदान करने की प्रेरणा दी। व्याख्याता आशुतोष स्वामी ने एनएसएस के रंग, चिह्न उद्देश्यों के बारे में बताया।

महारावशेखा जयंती तीन को मनाएंगे

झुंझुनूं| शेखावाटीकी संस्थापक महाराव शेखाजी की 582वीं जयंती तीन अक्टूबर को मनाई जाएगी। महाराव शेखा संस्थान के अध्यक्ष जगदीशसिंह नांद ने कहा कि शार्दूल कॉलोनी में सुबह 11 बजे समारोह होगा।