सीता का हरण कर ले गया रावण
खेतड़ी नगर| सनातनधर्म समिति की रामलीला के चौथे दिन की लीला में सूर्पणखा की नाक कान काटने, रावण-सूर्पणखा संवाद, सीता हरण जटायु की रावण को रोकने की कोशिश का मंचन किया गया। नरेश मीणा ने राम, हरीश शर्मा ने लक्ष्मण, हर्षित ने सीता, सतीश ने रावण, राजा ने सूर्पनखा, सुनील ने सुतिक्षण, वरुण ने मारीच, प्रेम मीणा ने सुबाहु का अभिनय किया।