- Hindi News
- वन में निकले श्रीराम, दशरथ ने छोड़े प्राण
वन में निकले श्रीराम, दशरथ ने छोड़े प्राण
गांधीचौक में रामलीला परिषद की ओर से मंचन के तहत सोमवार को वनवास प्रसंग हुआ। पिता दशरथ के वचन निभाते हुए भगवान श्रीराम अयोध्या छोड़कर वन चले गए। उनके साथ सीता लक्ष्मण भी वनगमन कर गए। तीनों ने रास्ते में गुरुदेव के आश्रम जाकर आशीर्वाद लिया। निषादराज से भेंट और फिर राजा दशरथ की मृत्यु के दृश्य बढ़े ही मार्मिक थे। इसे आमंत्रित कलाकारों ने जीवंत बना दिया। दिलीप मोदी, प्रमोद खंडेलिया, श्रीकांत पंसारी, सुमित क्यामसरिया, मुकेश हलवाई, दिनेश जालान, रूपेश तुलस्यान आदि ने रामायण की पूजा की।
उधर, चूणा चौक पार्क में भारतीय कला मंदिर के सौजन्य से जारी रामलीला में सोमवार को भगवान श्रीराम के वनगमन राजा दशरथ मरण के प्रसंगों का मंचन किया गया। कैकेयी और राजा दशरथ का आदेश पाकर छोटे भाई लक्ष्मण प|ी सीता के साथ भगवान श्रीराम ने वन में प्रस्थान किया। राम का अभिनय अमित, लक्ष्मण का नवीन सीता का सचिन ने किया।
झुंझुनूं. चूणाचौक में जारी रामलीला में सजा राम दरबार।