पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी में आया नया अनाज

मंडी में आया नया अनाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़| क्षेत्रमें खरीफ की फसल के दौरान बरसात लंबे अंतराल से होने फसल पकने के समय चली सूखी हवा के कारण इस बार फसल में दम नहीं रहा।

किसानों के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा उत्पादन काफी कम हुआ है। अनाज मंडी में फिलहाल बाजारा चौंला ही आए हैं। कृषि विभाग के सहायक निदेशक डॉ. धर्मवीर डूडी ने बताया कि सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में इस बार किसानों ने 22 हजार पांच सौ हेक्टेयर में बाजरा, 17 हजार 200 हेक्टेयर में ग्वार, छह हजार पांच सौ हेक्टेयर में चौंला तथा पांच हजार 40 हेक्टेयर भूमि में मूंग बोया था। लेकिन बरसात लंबे अंतराल से होने सूखी हवा चलने से प्रति हेक्टेयर बाजरा 10-12 क्विंटल, चौंला 7-8 क्विंटल, मूंग 4-5 क्विंटल और ग्वार 7-8 क्विंटल होने की उम्मीद है। कुछेक खेतों में ग्वार की फसल में चेपा रोग भी लगा। अधिकांश किसान बाजरा, चौंला मूंग की लावणी कर चुके है और ग्वार की चालू है। अनाज मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष श्रीकिशन बिलोटिया ने बताया कि फसल कमजोर रहने से मंडी में जींसों की आमद कम हो रही है। फिलहाल मंडी में बाजरे की करीब पांच सौ, चौंला की 25-30 ग्वार की 200 बोरी प्रतिदिन रही है।

बाजरे का मंडी भाव 1100 रुपए, चौंला 3200 रुपए ग्वार 5300 रुपए प्रति क्विंटल है। मंडी में खरीदा जा रहा बाजरा पंजाब बीकानेर जिले में सप्लाई हो रहा है। बीकानेर के लोग यहां के बाजरे की रोटी बड़े चाव से खाते है वहीं पंजाब में बाजरे को मुर्गी दाने के काम में लिया जा रहा है। इन दिनों मंडी से रोज 3-4 ट्रक बाजरा लोड हो रहा है।

सूरजगढ़. अनाजमंडी में दुकान पर लगी बाजरे की ढेरी को देखते व्यापारी किसान।