समाज कल्याण सप्ताह कल से
झुंझुनूं | जिलेमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से एक से सात अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह मनाया जाएगा। सप्ताह का उद्देश्य एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, विशेष योग्यजन एवं महिलाओं बच्चों के कल्याण के लिए जनमत तैयार करना है। सप्ताह के दौरान विभाग की ओर से संचालित छात्रावासों में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि एक अक्टूबर को राजकीय अंबेडकर छात्रावास में वृद्घ कल्याण दिवस मनाया जाएगा, जिसमें पात्र वृद्घ जनों के पेंशन आवेदन पत्र तैयार करवाने, रोडवेज के रियायती पास जारी करवाने, वयोवृद्घ जनों का समान एवं चिकित्सीय परीक्षण करवाया जाएगा। 2 को अनुसूचित जाति का कल्याण दिवस मनाया जाएगा, जिसमें गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं रामधुन, बापू बस्ती में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की समस्याओं एवंं छुआछुत उन्मूलन पर विचार गोष्ठी तथा स्वास्थ्य जांच शिविर होगा। इसी दिन सभी पंचायत समिति एवं नगर पालिकाओं में अनुसूचित जाति के अशक्त पात्र व्यक्तियों के पेंशन आवेदन पत्र तैयार करवाए जाएंगे। संबंधित बस्तियों में बिजली एव पेयजल की तकनीकी खराबियों को दुरूस्त करने का कार्य भी किया जाएगा।
3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस पर जिला कारागृह में कैदियों की समस्याओं पर विचार गोष्ठी, बंदियों के पारिवारिक भूमि एवं विवादों की जानकारी प्राप्त कर उनके निपटारे में सहायता करना, उनको व्यावसायिक प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम होगा। 4 अक्टूबर को कमजोर वर्ग की बस्तियों में निराश्रित बालकों को संभ्रांत व्यक्तियों की फॉस्टर केयर में देने, बच्चों को रोग निरोधक टीके लगवाने, शिशु स्वास्थ्य एवं खेलकूद प्रतियोगिता,निराश्रित बालगृहों का निरीक्षण होगा। 5 अक्टूबर को महिला कल्याण दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा भामाशाह योजना के तहत बैंक खाते खुलवाएं जाएंगे। 6 अक्टूबर को जन चेतना दिवस पर सभी राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में बाल विवाह, मृत्यु भोज एवं दहेज प्रथा पर विचार गोष्ठी तथा स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रम होगा। 7 अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस पर समाज कल्याण कार्यालय परिसर में रोजगार, पेंशन एवं कृत्रिम अंग तथा