गुर्जर प्रतिभा सम्मान 5 को
झुंझुनूं | राजस्थानगुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह पांच अक्टूबर को सुबह 10 बजे नंगली स्थित शहीद खडग़ सिंह स्मारक परिसर में होगा। धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि समारोह में समाज के 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल गुर्जर छात्र-छात्रा भी आवेदन कर सकते हैं।