टैक्सी यूनियन ने छोड़ा साथ
झुंझुनूं. वाहनफिटनेस का कार्य ठेके पर देने सेंटर पर अवैध वसूली करने के विरोध में प्रस्तावित हड़ताल कर रही प्राइवेट बस यूनियन को टैक्सी यूनियन का साथ नहीं मिलेगा। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र ने बताया कि फिटनेस सेंटर से कोई परेशानी नहीं होने से यूनियन हड़ताल में शामिल नहीं होगा। उन्होंने बताया कि ग्यारह दिसंबर को भी टैक्सियां चलेगी। जबकि चार दिसंबर को निजी बस संचालकों के घोषित हड़ताल का रेहड़ी यूनियन टैक्सी यूनियन ने समर्थन दिया था।