झुंझुनूं | बदनगढ़ के रहने वाले अमित कुमार ने गुजरात के बड़ौदा स्थित एमएस यूनिर्वर्सिटी में इंजीनियरिंग में टॉप किया है। उनका वहां के राज्यपाल ओपी कोहली में सम्मान किया। अमित के पिता विनोद कुमार का बड़ौदा में व्यवसाय है जबकि मां राधा गृहिणी हैं। अमित ने इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग की। उन्होंने उपलब्ध का श्रेय गांव में रहने वाले दादा भागीरथ को दिया।
गोल्ड मेडल लिए हुए अमित।