- Hindi News
- स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मियों की काउंसलिंग 11 को
स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मियों की काउंसलिंग 11 को
स्वास्थ्यविभाग में संविदाकर्मियों के लिए काउंसलिंग 11 फरवरी सुबह 10 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में होगी।
सीएमएचओ डॉ. एसएन धौलपुरिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में एनजीओ प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से विभिन्न पदों पर कार्यरत संविदाकर्मियों को निर्धारित प्रपत्र में अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। संबंधित संविदाकर्मचारी अपनी मूल शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, एनजीओ / प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र काउंसलिंग में लेकर आएं।
साथ ही निर्धारित प्रपत्र में समस्त प्राप्त भुगतान प्रमाण पत्र, ऑनलाइन प्रार्थना पत्र, वर्तमान में जिस नियंत्रण अधिकारी के अधीन कार्यरत हैं उसके द्वारा पूर्ण विवरण सहित जारी प्रमाण पत्र अन्य आवश्यक दस्तावेजों भी लाने हैं।
डॉ. धौलपुरिया ने बताया कि 108 एंबुलेंस पर तैनात संविदाकर्मचारी, जिनको अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए गए हों, संबंधित नियंत्रण अधिकारी के जरिए एंबुलेंस नंबर सहित पूर्ण अनुबंधित सेवा का विवरण भी साथ लाएं।