वीरेंद्र एमआर यूनियन के सचिव बने
झुंझुनूं | राजस्थानमेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्ज यूनियन की वार्षिक सभा रविवार को शिक्षक भवन में हुई। कॉमरेड वीरेंद्र शेखावत को सर्वसम्मति से यूनियन का सचिव एवं विनोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जयपुर से संगठन के राज्य प्रतिनिधि कॉमरेड नीलाधरी, अरविंद कौशिक, सीपीआईएम सचिव सुमेर बुडानियां, फूलचंद बर्बर ने संबोधित किया। सभा में काफी संख्या में जिले के दवा प्रतिनिधियों ने शिरकत की। सभा में मजदूरों की समस्याओं उनके समाधान तथा मजदूरों अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई।
झुंझुनूं . दवाप्रतिनिधियों की सभा को संबोधित करते नवनियुक्त सचिव शेखावत।
झुंझुनूं . दवाप्रतिनिधियों की वार्षिक सभा में मौजूद दवा प्रतिनिधि।