गर्ल्स कॉलेज को राज्य स्तरीय पुरस्कार
एनएसएसकी राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों को बेहतर तरीके से पूरा करने पर सरकारी सेठ नेतराम मघराज टिबड़ेवाल गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज का राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ। कॉलेज छात्रा मनीषा भी सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका चयनित हुई है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. जयलाल सिंह की पदोन्नत एनएसएस की तीनों इकाइयों द्वारा उनका अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश आर्य ने वर्ष भर की गतिविधियों के बारे में बताया।