पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कचरा बिखरना बंद हो

कचरा बिखरना बंद हो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं। शहर में रोज 45 से 50 ट्रॉली कचरा उठाया जाता है। डंपिंग करने से पहले इसमें कितना ही कचरा उड़ते-उछलते हुए फिर सड़कों पर फैलता है। ट्रॉली में ले जाते समय हवा से उड़ता है या फिर बैरियर पर उछलकर गिरता है।
रास्ते में इस तरह उड़ता कचरा ट्रॉलियों के पीछे चलने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। दुपहिया वाहन चालकों की तो आंखों में गिरता है। नगर परिषद थोड़ी सी भी चेते तो शहर की गंभीर समस्या से राहत मिल सकती है।

सवा लाख की आबादी के शहर में सफाई कार्य नगर परिषद ने ठेके पर दे रखा है। 45 में से 33 वार्डों की सफाई कचरा उठाने के लिए नौ ठेकेदारों के 156 कर्मचारी और 12 वार्डों के लिए परिषद के स्थाई सफाईकर्मी तैनात हैं। शहर का कचरा उठाने के लिए ठेकेदारों ने 15 ट्रॉलियां लगा रखी हैं। एक ट्रॉली दिन में तीन चक्कर लगाकर शहर का कचरा भूरासर के जोहड़ स्थित गोचर भूमि पर डालती है। इन पर त्रिपाल नहीं होने के कारण ब्रेकर खुरदरे रास्तों पर कचरा गिरता रहता है।

बढ़ रहा काम

कचरा उठाने वाली ट्रॉलियों पर त्रिपाल नहीं होने से लोग तो परेशान हैं ही, ठेकेदारों का काम भी बढ़ता है। कचरा इकट्ठा करने के बाद उठाना और उड़े कचरे को वापस एकत्र करने के लिए सफाई कर्मचारियों को शाम तक फिर लगाना पड़ता है। या फिर कचरा उड़ता ही रहता है।