खेतड़ी | एटक का अधिवेशन रविवार शाम कस्बे के प्रजापति दक्ष छात्रावास में हुआ। राष्ट्रीय महासचिव पीएस परमार ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार मजदूर विरोधी हैं।
नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को खत्म करने तथा महंगाई को कम करने के मुद्दे पर सत्ता में आए थे। पिछले छह माह में महंगाई कम करने की ओर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।
उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतें सरकार की वजह से नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के कारण कम हो रही हैं। मजदूर नेताओं ने केसीसी में बंद पड़े उत्पादन को चालू कर लोगों को रोजगार देने पर जोर दिया।
रोडवेज बस स्टैंड से प्राइवेट बसों के संचालन को मजदूर विरोधी बताया। बैठक में बिड़दूराम सैनी, डीके छंगाणी, बाबूलाल सैनी, लक्ष्मण मीणा, बनवारीलाल फागणा, प्रदीप सुरोलिया, कन्हैयालाल जलंद्रा आदि उपस्थित थे।