गो विज्ञान कृषि विषय पर संगोष्ठी
पसारीफाउंडेशन ने झांझोत में गो विज्ञान और कृषि विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया। विकास किसान क्लब एवं रायल यूथ क्लब झांझोत के सहयोग से आयोजित संगोष्ठी में फाउंडेशन के मुख्य समन्वयक गणेश चेतीवाल ने खेती में नवीनतम वैज्ञानिक प्रयोग करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि खेती के साथ पशुपालन और उसमें भी गो पालन फायदेमंद साबित हो सकता है। महिला समन्वयक बबली देवी ने भी कृषक-पशुपालक महिलाओं के लिए सरकार की कल्याणकारी बैंक ऋण योजनाओं की जानकारी दी।