शिक्षक संघ की बैठक में चर्चा
खेतड़ी | जयसिंहसीनियर सैकंडरी स्कूल में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के पदाधिकारियों की बैठक हुई। 15 से 17 फरवरी के बीच गंगानगर में होने वाली स्कूल टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में जाने पर चर्चा हुई। उपशाखा अध्यक्ष दाताराम यादव ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा होगी। अशोक शर्मा, संजय यादव, लालचंद आिद मौजूद थे।