कौशल विकास शिविर आज
बीपीएलपरिवार के पांचवीं पास aरखने वाले 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने कौशल विकास प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार सुबह नौ बजे से नगर परिषद में मोबिलाइजेशन शिविर होगा।
राजस्थान कौशल एवं आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी कौशल आजीविका दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण आजीविका कौशल मिशन के तहत युवाओं को रोजगार तथा कौशल विकास योजना की जानकारी देने के साथ शिविर में हिस्सा लेने के लिए युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो सहित अन्य दस्तावेज साथ लाने होंगे।