पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंदियों ने सरकारी रिकॉर्ड फेंका

बंदियों ने सरकारी रिकॉर्ड फेंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी | पांचविचाराधीन बंदियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला थाने में दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सहायक कारापाल ओमप्रकाश गुप्ता ने खेतड़ी जेल में विचाराधीन बंदी भैरों उर्फ भैरिया, भैरोंसिंह गुर्जर, सत्यवीर गुर्जर, धर्मपाल गुर्जर रामवीर के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक जेलर ने बताया कि उत्पात मचाने तथा दूसरे बंदियों से अवैध वसूली की शिकायतों के चलते चार फरवरी को उक्त बंदियों को खेतड़ी से जयपुर जेल शिफ्ट किया गया था। शिफ्टिंग की भनक लगते ही उन्होंने जेल में उत्पात मचाया और सरकारी रिकॉर्ड फेंक दिया। गौरतलब है कि भैरों उर्फ भैरिया भैरोंसिंह लूट अवैध वसूली, रामवीर हत्या और धर्मपाल जानलेवा हमले के आरोप में विचाराधीन बंदी हैं। चारों को जयपुर जेल में शिफ्ट किया जा चुका है।