भाजपा के अनिल ठोलिया काबिज
पंचायत समिति में रविवार को उप प्रधान के लिए हुए चुनाव में भाजपा के अनिलकुमार ठोलिया एक मत से जीते है। आरओ ओपी कोठारी ने बताया कि उप प्रधान के लिए तीन जनों ने नामांकन पत्र भरे जिसमें एक निर्दलीय मंजू कोठारी ने अपना नाम वापस ले लिया। वोटिंग के दौरान अनिलकुमार को 11 सरोज को 10 मत मिले। उल्लेखनीय है कि अनिलकुमार ठोलिया वार्ड 15 से निर्दलीय चुनाव जीतकर आए और भाजपा के टिकट पर उप प्रधान का चुनाव लड़ा। पंचायत समिति में इस बार प्रधान उप प्रधान दोनों भाजपा के निर्वाचित हुए हैं। 2010 में प्रधान भाजपा की उप प्रधान कांग्रेस के चुने गए थे।
पहलीबार राजनीति में आए
उपप्रधान 46 वर्षीय अनिलकुमार ठोलिया ने पहली बार राजनीति में कदम रखा। उरीका निवासी ग्रेजुएट अनिल ठोलिया कृषक हैं। लोगों के कहने पर पंचायत समिति के वार्ड 15 से निर्दलीय चुनाव लड़ा और 26 वोटों से जीते। भाजपा ने उन्हें उप प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया था। अनिल ने कहा कि मुख्य ध्येय ग्रामीण क्षेत्र का विकास करना है।
सूरजगढ़. नवनिर्वाचितप्रधान उप प्रधान का स्वागत करते कार्यकर्ता।