पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के रणधीरसिंह उप प्रधान बने, भाजपा में सेंध

कांग्रेस के रणधीरसिंह उप प्रधान बने, भाजपा में सेंध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं। पंचायत समिति के उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस के रणधीरसिंह बुडानिया पांच वोटों से विजयी हुए। रविवार को हुए मतदान में भाजपा खेमे में भीतरघात हुआ। कुल 19 में से बुडानिया को 12 जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय राजेंद्रसिंह को 7 वोट मिले।
शनिवार को प्रधान पद पर एक वोट से हारे कांग्रेसी खेमे ने रविवार को चुनाव में प्रतिद्वंदी के दो वोट खींच लिए। बीएड शिक्षित रणधीर बुडानिया के सरपंच रह चुके हैं। वे सदस्य का चुनाव निर्दलीय जीते थे।

भाजपा के चार और उसके खेमे के चार अन्य निर्दलीय सदस्यों ने प्रधान कैलाशचंद मेघवाल के साथ सवा तीन बजे पंचायत समिति पहुंचकर वोट डाले। पंद्रह मिनट बाद रणधीरसिंह की अगुवाई में आए कांग्रेस खेमे के पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम हीरालाल मीणा ने शपथ और प्रमाण पत्र दिया।
बुडानिया को पूर्व प्रधान निहालसिंह रणवा, पूर्व उप प्रधान उमराव डांगी, पूर्व सरपंच नागरमल रावत, कांग्रेस नेता सुशील पायल सहित अन्य कांग्रेसियों ने माला पहनाकर जीत की बधाई दी।