- Hindi News
- प्रियंका मिस फेयरवैल, सुप्रिया मिस टेलेंट
प्रियंका मिस फेयरवैल, सुप्रिया मिस टेलेंट
चिड़ावा | चौधरीकालोनी स्थित रवींद्र एकेडमी कॉलेज में फेयरवैल कार्यक्रम हुआ। संस्था सचिव जयनारायण बेदवाल के मुख्य आतिथ्य में हुए आयोजन के विशिष्ट अतिथि व्यवस्थापक प्रमोद बेदवाल, प्राचार्य डा. नरेंद्र कुमार और सुधा ध्यानी थीं। अध्यक्षता रामसिंह राव ने की। छात्रा प्रियंका लांबा को मिस फेयरवैल और सुप्रिया राव को मिस टेलेंट चुना गया। वरिष्ठ शिक्षिका निरजा कुलश्रेष्ठ के संयोजन में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। साक्षरता पर आधारित नाटक फौजी की फैमिली और छात्रा स्वाति शर्मा निकिता की नृत्य प्रस्तुति ने दाद बटोरी। अतिथियों ने ख्यातनाम महिलाओं के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने को कहा। संचालन सुमन जांगिड़ खुशबू वर्मा ने किया, जिसके आरंभ में दीपेंद्र कुमार, बुलकेश जानू, राजेंद्र गोरखा जितेंद्र ने अतिथियों का स्वागत किया।
चिड़ावा. कार्यक्रम में मौजूद कॉलेज छात्राएं।
चिड़ावा. छात्राप्रियंका को मिस फेयरवेल का खिताब देते अतिथि।