बेटी बचाने का संदेश दिया
नवलगढ़| पोदारटीटी कॉलेज के प्रशिक्षणार्थियों ने सिंगनौर के शास्त्री बाल निकेतन शिक्षण संस्थान के बच्चों के सहयोग से बेटी बचाने का संदेश दिया। सहभागिता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। बाय के राजकीय स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। मीराबाई परिषद् ने पहला स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक प्रभारी सुमन झाझड़िया के नेतृत्व में स्वाइन फ्लू की जानकारी दी गई।