रिटायर्ड कर्मचारियों ने की बैठक
झुंझुनूं | राजस्थानरोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति की बुधवार को रोडवेज परिसर में बैठक हुई। सूरभान सिंह की अध्यक्षता में पेंशन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। रिटायर्ड कर्मचारियों ने बकाया भुगतान, ओवर टाइम अलाउंस, जीएच अन्य भुगतान शीघ्र करने की मांग की। न्यूनतम पेंशन पांच हजार रुपए करने एक तारीख को भुगतान करने की भी मांग उठी। कोषाध्यक्ष प्रभुराम नारनोलिया ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर मांगों को लेकर 18 19 फरवरी को जयपुर मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। बैठक को अमरचंद, जगदीश, विक्रमसिंह, अजीतसिंह, बनवारीलाल आदि ने भी संबोधित किया।