- Hindi News
- पंचायत समिति में बगैर भेदभाव कराएंगे काम : सीगड़ा
पंचायत समिति में बगैर भेदभाव कराएंगे काम : सीगड़ा
झुंझुनूं| पंचायतसमिति की प्रधान सुशीला सीगड़ा ने बुधवार दोपहर कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि बगैर भेदभाव विकास कार्य कराए जाएंगे। मुख्य अतिथि विधायक बृजेंद्र ओला, विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख सुमन रायला, पूर्व जिला प्रमुख डॉ. राजबाला ओला, जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह झाझडिय़ा ने भी विचार व्यक्त किए। उपप्रधान राजेंद्रसिंह मील ने प्रधान को बुके भेंट करते हुए स्वागत किया। संचालन खलील बुडाना ने किया। लालचंद सैनी, महेश सीगड़ा, रामनारायण कुमावत, हाकिम अली आदि मौजूद थे।