- Hindi News
- पंचायत चुनाव: भाजपा के 24, कांग्रेस के 9 उपजिला प्रमुख
पंचायत चुनाव: भाजपा के 24, कांग्रेस के 9 उपजिला प्रमुख
जयपुर. जिलाप्रमुख के चुनाव में कूटनीति में हारी भाजपा अगले ही दिन उप जिला प्रमुख के चुनाव में कुछ संभल गई। रविवार को इस चुनाव में भाजपा 24 उप जिला प्रमुख बनाने में कामयाब रही। कांग्रेस को केवल 9 पद उपजिला प्रमुख के मिले।
जिला परिषद के अधिक सदस्य जीतने के बावजूद भाजपा अलवर नागौर में जिला प्रमुख के पद नहीं जिता सकी थी। बराबर सदस्य होने के बावजूद झुंझुनूं में भी कांग्रेस की रणनीति सत्ताधारी भाजपा को पीछे छोड़ने में काम आई। ऐसे में कांग्रेस ने तीनों जगह ही अपने जिला प्रमुख बनाए। रविवार को भाजपा ने संभलते हुए रणनीति में बदलाव किया और इन तीनों स्थानों पर ही उप जिला प्रमुख के पद पर जीत दर्ज की। शेष| पेज 4
जयपुरमें मोहनलाल शर्मा उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। शेष| पेज 4
प्रदेशमें 25 पुरुष और केवल 8 महिला उप जिला प्रमुख चुनी गईं। जबकि 18 जिला प्रमुख चुनी गई थीं।
जिला परिषद : जिला प्रमुख : पार्टी
अजमेर : टीकम चंद चौधरी : भाजपा
अलवर : रमन गुलाटी : भाजपा
बांसवाड़ा : संगीता : कांग्रेस
बारां : राजकुमार : भाजपा
बाड़मेर : सोहनलाल : कांग्रेस
भरतपुर : सुनीता देवी : भाजपा
भीलवाड़ा : रामचंद्र सेन : भाजपा
बीकानेर : इंदु देवी : कांग्रेस
बूंदी : सत्येंद्र : कांग्रेस
चित्तौडगढ : पिंकी अहीर : भाजपा
चूरू : सुरेंद्र सिंह : भाजपा
दौसा : सीताराम : कांग्रेस
धौलपुर : गिरीश कुमारी : भाजपा
डूंगरपुर : मनीलाल : भाजपा
गंगानगर : नक्षत्र सिंह : भाजपा
हनुमानगढ़ : रोशनलाल : भाजपा
जयपुर : मोहनलाल शर्मा : भाजपा
जैसलमेर : उम्मेद सिंह : कांग्रेस
जालौर : गिरधर कंवर : भाजपा
झालावाड़ : भाग चंद : भाजपा
झुंझुनूं : बनवारीलाल सैनी : भाजपा
जोधपुर : गोपाराम : भाजपा
करौली : मिथिलेश कुमारी : कांग्रेस
कोटा : मनोरंजन मनोज : कांग्रेस
नागौर : रमेश चंद : भाजपा
पाली : नवल किशोर : भाजपा
प्रतापगढ़ : आशीष : भाजपा
राजसमंद : सफलता : भाजपा
सवाई माधोपुर : श्योपाल : कांग्रेस
सीकर : शोभा सिंह : भाजपा
सिरोही : कानाराम : भाजपा
टोंक : अवधेश शर्मा : भाजपा
उदयपुर : सुंदरलाल भानावत : भाजपा