- Hindi News
- अब 28 तक होंगी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा
अब 28 तक होंगी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा
झुंझुनूं | माध्यमिकशिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर ने प्रायोगिक परीक्षाओं की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है। पहले अंतिम तिथि 16 फरवरी थी। पंचायतीराज चुनावों में शिक्षकों द्वारा ड्यूटी देने के कारण बोर्ड ने अंतिम तिथि बढ़ाई है। बोर्ड के अनुसार प्रदेश के 8470 स्कूलों में 15 जनवरी से नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं ली जा रही हैं।