पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक की टक्कर से सिपाही की मौत

बाइक की टक्कर से सिपाही की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूंबाइपास रोड पर मंगलवार रात बाइक की टक्कर से आबकारी थाने के सिपाही की मौत हो गई। वह नवलगढ़ आबकारी थाने में तैनात था। मृतक के चाचा दुदाना का बास तन डूमरा निवासी रामनिवास जाट ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार सुभाष (40) मंगलवार रात सरकारी काम से नाहरसिंघानी आया था। सड़क पार करते समय मंडी निवासी आशीष ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए सुभाष को टक्कर मार दी। घायल सुभाष ने मंगलवार रात सीकर अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।