छात्राएं काबिलियत को बढ़ाएं
चिड़ावा| राजस्थानीसीसै स्कूल में बुधवार को गार्गी पुरस्कार विजेता 20 छात्राओं का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। संस्था निदेशक श्रीराम थालौर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सचिव संजय कुमार चेयरपर्सन नीतिका थालौर थीं। कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानाचार्य गोपीचंद जांगिड़ और मुकेश यादव ने सम्मानित होने वाली छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। निदेशक श्रीराम एवं चेयरपर्सन नीतिका थालौर ने छात्राओं से अपनी काबिलियत और क्षमता का आंकलन करके उसे और बढ़ाने को कहा। अतिथियों ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
चिड़ावा. गार्गीपुरस्कार विजेता छात्राएं अतिथियों के साथ।