जीवन कौशल मेला 13 से
झुंझुनूं | परमवीरपीरूसिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 13 14 फरवरी को जिला स्तरीय जीवन कौशल बाल मेला लगेगा। प्रधानाध्यापक गोरधन सिंह ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में जिले के सभी सरकारी स्कूलों के कक्षा छह से आठ तक के बच्चे शामिल होंगे। मेले में चित्रकला, गायन, वाद-विवाद, जनसंख्या शिक्षा एवं रोल प्ले प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तर पर प्रथम रहने वाले बच्चे 19 से 21 फरवरी को पिंडवाड़ा-सिरोही में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।