शौचालय कचरा पात्र की मांग
सेठमोतीलाल ला कॉलेज ने स्टाफ स्टूडेंट ने सभापति से सुलभ शौचालय तथा कचरा पात्र लगवाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि राणी सती मंदिर में श्रद्धालुओं का काफी आवागमन रहता है। मोतीलाल कॉलेज में चुनाव आदि कार्यक्रम चलते ही रहते हैं। लोग कचरे को नाली में डालते हैं, जिससे बार-बार गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। विकल्प होने के कारण लोगों ने कॉलेज स्टेडियम के बीच को रास्ते को खुला शौचालय बना रखा है। इनकी वजह से कॉलेज के बच्चों पर विपरीत असर पड़ता है।