नानी बाई रो मायरो शुरू
सूरजगढ़.|अनाज मंडीस्थित व्यापार संघ गेस्ट हाउस में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा शुरू हुई। श्रीराधे गोविंद परमार्थ सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कथा वाचक पुष्पा रोहिला ने संगीतमयी कथा शुरू की। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, बृजलाल गाडोदिया, घनश्याम अग्रवाल, राजकुमार टेलर, कैलाशचंद्र शर्मा कई श्रद्धालु महिला-पुरुष उपस्थित थे।