- Hindi News
- भाजपा चिड़ावा क्षेत्र में 10 हजार सदस्य बनाएगी
भाजपा चिड़ावा क्षेत्र में 10 हजार सदस्य बनाएगी
चिड़ावा | भाजपानगरपालिका क्षेत्र में 10 हजार नए सदस्य बनाएगी, यह लक्ष्य 15 दिवस में पूरा करने का निर्णय लिया गया है। पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार शाम यहां पुराने वर्मा टॉकीज की गली में आयोजित बैठक में इसके लिए पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। नगर अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक को सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक सेवाराम गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पार्षद सुरेश जलिंद्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बैठक में भाजयुमो नगर अध्यक्ष महेंद्र मोदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बैजनाथ मोदी, शंभू पंवार, पूर्व पार्षद जगदीश प्राण, अशोक पुजारी, निरंजनलाल सैनी, रविकांत जांगिड़, सुनील छिप्पी, पीयूष बाछुका सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।