गोपाल व्यायामशाला में मूर्ति स्थापना
नवलगढ़| पुलिसथाने के पास गोपाल व्यायामशाला में शिव-परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। बुधवार सुबह मूर्तियों का नगर भ्रमण कराया गया। आचार्य महेश शास्त्री पंडित गिरधारी शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ प्राण-प्रतिष्ठा करवाई। प्रसाद वितरण हुआ। रात्रि जागरण में अठवास के शक्तिनाथ महाराज ने भजनों की स्वरगंगा बहाई। इस मौके पर पूर्व पार्षद धमेंद्र पारीक, रमाकांत शर्मा, ललित जांगिड़, लोकेश बूबना, प्रदीप सोनी आदि मौजूद थे।