पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जो अल्लाह के सामने झुकता है दुनिया उसकी हो जाती है

जो अल्लाह के सामने झुकता है दुनिया उसकी हो जाती है

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके शाह विलायत दरगाह में सोमवार को 11वीं शरीफ की फातेहाखानी एवं महिफले मिलाद हुई। तकरीर करते हुए कमरउल उलूम के मौलाना मोहम्मद ने कहा कि जो अल्लाह के सामने झुकता है दुनिया उसकी हो जाती है। उन्होंने कहा कि हजरत गोशे आजम, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती समेत अनेक वलियों ने अल्लाह की रजा के लिए जिंदगी गुजारी।

अल्लाह ने उनको बड़ा मर्तबा बख्शा है। आज भी लोग इनसे फेज पाते है। मौलाना फारूक सब्जीफरोश ने कहा कि वलियों ने इंसानियत का पैगाम देकर लोगों को सीधे रास्ते पर चलने की ताकीद की। दरगाह गद्दीनशीन खुशी मोहम्मद ने कहा कि आज के भौतिकवादी दौर में लोग ऐशोआराम के चक्कर में दीन से गुमराह हो रहे है। उन्होंने लोगों से औलिया अल्लाह की जिंदगी से प्रेरणा लेकर जिंदगी बसर करने का आह्वान किया। सलातो सलाम पढ़ा गया। वलियों की शान में सदका जहां में बंट रहा है पीराने पीर, जमाना फैज पाता है गोश की चौखट पे, नात पेश की गई। फातेहाखानी हुई। लंगर लगाया गया। इस अवसर पर दरगाह गद्दीनशीन खुशी मोहम्मद, अशरफअली मोयल, जमील कादरी, दाउद चौहान, सज्जाद हैदर,रमजान व्यापारी, शब्बीर चेजारा, जाकिर अंसारी, इकबाल रंगरेज, बेबीभाई फारूकी, युनूस टेलर, मेहबूब रंगरेज समेत अनेक अकीदतमंद थे।