पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन डीलरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

राशन डीलरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्यविभाग की नीतियों के खिलाफ राशन डीलरों ने आंदोलन की चेतावनी दी। डीलर मानदेय, दुकान किराया देने आदि मांग कर रहे हैं।

राशन विक्रेता संघ के प्रदेश संयोजक इकबाल खान मलवान ने बताया कि डीलरों ने बीस हजार रुपए मानदेय, तीन हजार रुपए मासिक दुकान गोदाम किराया, पूरा राशन उपलब्ध करवाने आदि मांग कर रखी है।

झुंझुनूं जिले में केरोसिन की सप्लाई घटती जा रही है। फरवरी-मार्च के लिए 2.5 लीटर प्रति परिवार के हिसाब से केरोसिन आबंटित किया गया जबकि विभाग ने 4 लीटर प्रति कार्ड के हिसाब से देने के आदेश दे रखे है। कम तेल मिलने से आधे लोगों को ही तेल दिया जा सकता है। राशन डीलरों की मांग पर विचार नहीं होने पर इस महीने में प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन, शटर डाउन हड़ताल की जाएगी। सामूहिक इस्तीफे देने का फैसला भी कर लिया है।