पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केरोसिन की सब्सिडी भी बैंक खातों में जमा होगी

केरोसिन की सब्सिडी भी बैंक खातों में जमा होगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरेलुरसोई गैस सिलेंडरों की डीबीटी योजना की तर्ज पर चयनित परिवारों को मिलने वाले केरोसिन की सब्सिडी राशि भी सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खातों में ही जमा होने लगेगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को राशन की दुकानों पर आधार कार्ड बैंक खाता नंबर जमा करवाना होगा।

रसद विभाग उचित मूल्य की दुकानों पर रजिस्टर उपलब्ध करवाएगा। इसमें डीलर परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी रखेंगे। इसी आधार पर राशन कार्ड शिफ्ट भी किया जाएगा। योजना लागू होने पर उपभोक्ताओं को केरोसिन लेते वक्त पूरी कीमत (करीब 17.25) चुकानी होगी।

केंद्र सरकार ने बीपीएल अंत्योदय परिवारों को मिलने वाले केरोसिन तेल की सब्सिडी भी सीधे उनके बैंक खाते में जमा करवाने की तैयारी कर ली है। एक अप्रैल से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शहर या गांवों के कुछ वार्डों में डीटीसीके (डायरेक्ट ट्रांसफर केश ऑन केरोसिन) योजना शुरू हो सकती है। इसके लिए विभाग सभी डीलरों को प्रशिक्षण देगा। जिले में तहसीलवार यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। फरवरी के उपभोक्ता पखवाड़े में उपभोक्ताओं के डाटा एकत्रित किए जाएंगे।

गठित होगी दो सदस्यीय समिति

राष्ट्रीयखाद्य सुरक्षा योजना में चयनित परिवारों का सत्यापन करने के लिए शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक विकास महला ने बताया कि शहरी क्षेत्र में दस्तावेज का सत्यापन करने के लिए नगर निकाय के सहायक अभियंता के साथ कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक आदि को शामिल किया जा सकता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित पटवारी के साथ ग्राम सेवक या ग्राम रोजगार सहायक को टीम में शामिल किया जा सकता है।

चुकाने होंगे पूरे पैसे

चयनितबीपीएल अंत्योदय परिवारों को वर्तमान में केरोसिन तेल 17 रुपए 25 पैसे प्रतिलीटर मिलता है। योजना लागू होने पर उपभोक्ताओं को इसके पूरे पचास रुपए प्रतिलीटर देने होंगे। सरकारी राशि काटकर उपभोक्ताओं के खाते में 32 रुपए 75 पैसे जमा करा दिए जाएंगे।

अभीप्रदेश की एक तहसील में योजना

डीटीकेसीयोजना प्रदेश के अलवर जिले के थानागाजी तहसील में जारी है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया गया था।