पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल संरक्षण में भागीदारी जरूरी : मेघवाल

जल संरक्षण में भागीदारी जरूरी : मेघवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा | प्रधानकैलाश मेघवाल ने जल संरक्षण अभियान में जन भागीदारी को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि स्व प्रेरणा से जल, पर्यावरण एवं स्वच्छता जैसे महत्ती अभियान सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं। वे शुक्रवार को रामकृष्ण-जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा राजकीय अस्पताल मंड्रेला में आयोजित जल संरक्षण विषयक कार्यशाला में बोल रहे थे। प्रधान मेघवाल ने लोगों से भूजल का दोहन रोककर वर्षा जल संरक्षण पर ज्यादा ध्यान देने की बात भी कही। एसएस सहगल फाउंडेशन गुड़गांव के सहयोग से आयोजित कार्यशाला के आरंभ में संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल ने संस्थागत गतिविधियों एवं इस दिशा में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यशाला के मुख्य वक्ता ललितमोहन ने भूजल गुणवत्ता, खारीय एवं लवणीय जल व्यवस्था को वर्षा के शुद्ध जल द्वारा संयमित किये जाने और वर्षा जल के पुनः उपयोग की जानकारी दी। वहीं निरंजनसिंह ने वर्षा जल के रिचार्ज एवं भूजल संरक्षण के बारे में बताया। कार्यशाला के समापन पर मंड्रेला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डा. विकास बड़सरा ने आभार जताया। इस अवसर पर पंचायत समिति के पूर्व सदस्य नरेन्द्र पूनिया, डा. टीपी रावल, अजीज खान, वैद्य बृजमोहन शर्मा, डा. बीके शर्मा, रामकिशोर, सुशील रूंगटा, रामगोपाल, संजय शर्मा, अनिल कुल्हार, सूरजभान ,बलवान सिंह और आजाद सिहाग क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...